Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 67

UP: आरटीई प्रवेश के लिए दर्ज होगा आधार नंबर…जिलों में डीएम की निगरानी में होगी पूरी प्रवेश प्रक्रिया

0

उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में होने वाले प्रवेश को लेकर शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार, आरटीई के अंतर्गत आवेदन करते समय बच्चों का आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1)(ग) के तहत गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा एक या पूर्व प्राथमिक कक्षा में अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को कम से कम 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जिन स्कूलों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा संचालित है, वहां यह व्यवस्था प्रारंभिक कक्षा से ही लागू होगी और चयनित बच्चों को कक्षा आठ तक निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

आधार बनवाने और दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन में आ रही समस्याओं को देखते हुए पूर्व में जारी शासनादेश में आंशिक संशोधन किया गया है। अब पूरी प्रवेश प्रक्रिया जिलों में जिलाधिकारी और जिला शिक्षा परियोजना समिति की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। शासन का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक पात्र बच्चों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 

Kanpur: जनरलगंज की कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

0
Kanpur News: जनरलगंज की रामकृष्ण सुभाष चंद्र कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

कानपुर में जनरलगंज स्थित एक कपड़ा दुकान में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठती देख बाजार में हड़कंप मच गया। रामकृष्ण सुभाष चंद्र कपड़ा दुकान के मालिक श्रेष्ठ खेरिया निवासी आजाद नगर, थाना नवाबगंज हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Kanpur: टेनरी में जहरीली गैस की चपेट में आने से मजदूर की मौत; प्रबंधन पर मामला छिपाने का आरोप, जांच शुरू

0
Kanpur News: हुमेरा टेनरी में जहरीली गैस लगने से बेहोश हुए मजदूर की रीजेंसी अस्पताल में मौत हो गई। जाजमऊ पुलिस मामले की जांच कर रही है और टेनरी प्रबंधन पर घटना छिपाने के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के हुमेरा टेनरी में मजदूर की गैस लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है, लेकिन टेनरी प्रबंधन मामले को छिपाए रहे। गैस लगने से मजदूर के बेहोश होने के बाद उसे रीजेंसी में भर्ती कराया। यहां गुरुवार सुबह उपचार के बाद मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर जाजमऊ पुलिस रीजेंसी अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।

Kanpur: जन्म प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन ली घूस, पीड़ित ने नगर आयुक्त से की थी शिकायत, सेवा समाप्त

0
Kanpur News: कानपुर नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मी को 1500 रुपये घूस लेने और काम में लापरवाही पर सेवा समाप्त कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने यह कार्रवाई हनुमंत विहार निवासी पीड़ित की शिकायत पर की।

कानपुर में जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम के कर्मचारी विकास सिंह ने ऑनलाइन 1,500 रुपये घूस ली। सात महीने बीतने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनवाया। नगर निगम आने पर बार-बार टरकाता है। यह शिकायत बुधवार को हनुमंत विहार निवासी आशुतोष द्विवेदी ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से की। शुरुआती जांच के बाद आउटसोर्सिंग कर्मचारी विकास सिंह को कार्यमुक्त कर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

आशुतोष ने बताया कि पिछले साल 13 जुलाई को वह अपनी बेटी ओयसी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय स्थित जन्म-मृत्यु कार्यालय आए थे। वहां खुद को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताने वाले विकास सिंह ने जल्द प्रमाणपत्र बनवाने का आश्वासन दिया।

हाजिरी लगाकर चला जाता था कंप्यूटर ऑपरेटर
इस कार्य के लिए उसने उनसे ऑनलाइन 1500 रुपये घूस भी ली। इसके बावजूद प्रमाणपत्र नहीं बनवाया बल्कि हफ्ते-10 दिन में प्रमाणपत्र देने की बात कहकर टरकाता रहा। वह डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से इस विभाग में कार्यरत रहा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग में में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विकास सिंह हाजिरी लगाकर चला जाता था।

दूसरा कर्मी भेजने के लिए पत्र लिखा
उसे कई बार चेतावनी दी गई पर सुधार नहीं हुआ। उनके खिलाफ जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर घूस लेने की भी शिकायत मिली। इस वजह से उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाली ठेकेदार कंपनी जेटीएन से उसके स्थान पर दूसरा कर्मी भेजने के लिए पत्र लिखा है।

 

Auraiya News: खराब राशन के मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेश

0

औरैया। तहसील अजीतमल क्षेत्र के गांव जसवंतपुर में मंगलवार को वितरण के लिए खराब राशन पहुंचा था। गेहूं की घुन लगा था वहीं कुछ हिस्सा सड़ चुका था। इस पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने और पात्रों को दूसरा राशन वितरित कराने के आदेश दिए हैं। (संवाद)

Auraiya: जेल में बंद पूर्व सपा एमएलसी समेत चार पर रंगदारी और प्लॉट कब्जाने की प्राथमिकी

0

शहर के थोक रील-बटन व्यापारी राजेश कुमार ने जेल में बंद पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत चार के विरुद्ध रंगदारी वसूलने और प्लॉट पर कब्जा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी व्यापारी ने बताया कि वह संकट मोचन मंदिर वाली गली में रील-बटन का थोक का कारोबार करता है। आरोप है कि पूर्व एमएलसी बीते कई वर्षों से जान से मारने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी वसूल रहे थे। वर्तमान में वे दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बाद भी वह जेल में बैठकर अपने गुर्गों खानपुर निवासी अब्दुल सत्तार व दो अन्य लोगों के माध्यम से उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूल कर रहे थे।

इसी रंगदारी में जबरन एक प्लॉट पर कब्जा किए जाने का भी आरोप लगाया है। व्यापारी ने बताया कि अन्य व्यापारियों से भी जेल से बैठकर पूर्व एमएलसी अपने गुर्गों के माध्यम से रंगदारी वसूल रहे हैं, जिसकी उसे जानकारी है। कोई भी व्यापारी खौफ के कारण मुंह नहीं खोलता है। व्यापारी ने अपनी जान को भी खतरा बताया है। साथ सभी आरोपियों को पहचान लेने की बात कही। एसपी अभिषेक भारती के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व एमएलसी, अब्दुल सत्तार व दो अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी वसूलने और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Auraiya: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, तमंचा और बाइक बरामद

0
Auraiya News: अजीतमल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डेढ़ दर्जन मुकदमों के आरोपी गोकश मुबारक उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे रसूलपुर सुजान सिंह के पास मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को पकड़ लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीतमल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पकड़े गए अपराधी के लोग डेढ़ दर्जन गोकशी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे अजीतमल कोतवाली पुलिस बाबरपुर कस्वे मे रसूलपुर सुजान सिंह गांव के पास मुगल रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाबरपुर की तरफ से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया, तो पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक बाइक को लेकर वापस लौटने लगा। तभी हड़बड़ाहट में वह गिर गया। अपने आप को घिरता देख युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद   
बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, तो एक गोली युवक के बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल उपचार के लिए ले जाया गया। युवक की पहचान मुबारक हुसैन उर्फ राजा पुत्र शादिक हुसैन निवासी इस्लाम नगर बाबरपुर कोतवाली अजीतमल के रूप में हुई है। पकड़े गए राजा के खिलाफ गोकशी और आर्म्स एक्ट के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। 

औरैया: ज्वेलर्स दुकान के लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

0
कुदरकोट पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए हैं और चोरी के लाखों के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

औरैया: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; राहगीरों ने बचाई चालक की जान

0
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। गनीमत रही कि एयरबैग या स्थानीय लोगों की तत्परता की वजह से चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसे के बाद सड़क के बीचों-बीच कार पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

UP: “भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाए… नकली वोट बनाने वालों पर एफआईआर हो”, अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

0

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक जिस एसआईआर से पूरा देश परेशान था अब उससे भाजपा के लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाया है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।अखिलेश यादव प्रदेश में एसआईआर के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई कच्ची मतदाता सूची पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,  “वोट बढ़ाने का बीजेपी के लोग दवाब बनाएंगे क्योंकि उनका वोट कट गया है। उन्होंने फर्जी वोट बनाए थे। इसका मतलब फर्जी वोट डाले गए हैं और सबसे ज्यादा वोट बीजेपी के बूथों पर निकले हैं। जिस एसआईआर से ये पूरे देश को परेशान कर रहे थे मैं उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं आज एसआईआर से बीजेपी परेशान है और इसलिए गुपचुप बैठक कर रहे हैं…इन लोगों ने 1 करोड़ वोट बढ़वाया है…अब तो सवाल उन पर खड़े हो गए हैं…जो नकली वोट बना रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर हो।

6 मार्च को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर उठ रही आपत्तियों और शिकायतों का प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दे रहे हैं। वे लिखते हैं कि एसआइआर का अभी केवल प्रारंभिक चरण पूरा हुआ है। 6 मार्च को जारी अंतिम मतदाता सूची ही निर्णायक होगी।

सीईओ ने एक्स पर कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल की आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम होना या न होना निर्णायक नहीं है। असली महत्व अंतिम मतदाता सूची का है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि यदि नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट सूची में नहीं दिख रहा है तो फार्म-6 भरकर इसमें जुड़वा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम पुराने पते से हट चुका है और नए पते पर अभी जोड़ा नहीं गया है, तो इसे दोनों जगह से नाम हटना नहीं माना जाना चाहिए। वह सीधे फॉर्म-6 भरें।