Saturday, March 15, 2025

वाहन चलाते समय मोबाइल पर न करें बात,भदोही में 650 वाहनों का किया गया चालान यातायात माह के तहत किया जागरूक,

यह भी पढ़े

भदोही: भदोही जनपद में नवंबर महीने में यातायात माह मनाया जा रहा है। इस दौरान विशेष अभियान के तहत जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं। पुलिस विभाग के द्वारा 650 वाहनों के चालान काटे गए और छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोगों को जागरूक किया गया।यातायात पुलिस और एआरटीओ विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ज्ञानपुर में स्थित मनोज चाणक्य विद्यालय में यातायात नियमों के संबंध में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं यातायात कर्मियों द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थान और चौराहों पर आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।नशे की हालत में न चलाएं वाहन इस मौके पर नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने समेत कई जरूरी जानकारियां दी गई है। पूरे नवंबर माह जहां पुलिस लोगों को यातायात के प्रति जागरूक कर रही है वही नियमों की अनदेखी करने वालों पर विशेष अभियान के तहत चालान की कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को पूरे जनपद में यातायात नियमों का पालन न करने पर 650 वाहनों के चालान काटे गए हैं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन कर ही वाहन चलाएं।

भदोही संवाददाता:कृतिका दुबे

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे