Saturday, March 15, 2025

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में योग व खेलकूद

यह भी पढ़े

औरैया। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर शुक्रवार को सेहुद स्थित मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय योग व खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। पहले दिन कॉलेज के डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह ने इसका शुभारंभ किया।योग, गोला फेंक और कैरम आदि प्रतियोगिताआें में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं का उत्साह भी देखने को मिला। यूपी दिवस के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार से ये प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। 26 जनवरी तक चलेंगी।इसमें छात्र, संकाय सदस्य और कर्मचारी एक साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मना रहे हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने की। जिसमें योग सत्र चला।

विशेषज्ञों ने इसके चिकित्सीय लाभ के बारे में बताया। पहले दिन कई खेल खेले गए। इसमें लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, शतरंज और कैरम शामिल थे। खेल प्रतियोगिताएं 25 जनवरी को भी जारी रहेंगी। साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे