Thursday, February 12, 2026

Bulandshahr: स्याना हिंसा मामले में आज सुनाई जाएगी सभी 38 दोषियों को सजा, पहले होगी बहस… दोपहर बाद फैसला

यह भी पढ़े

स्याना हिंसा में दोषी करार दिए गए सभी 38 दोषियों को शुक्रवार (आज) एडीजे 12 गोपालजी के न्यायालय में सजा सुनाई जाएगी। सभी दोषियोें को सुबह 11 बजे तक न्यायालय स्थित हवालात लाया जाएगा। इसके बाद न्यायालय में इनके अधिवक्ता सजा के सवाल पर बहस करेंगे। बहस पूरी होने पर दोपहर बाद फैसला आ सकता है। दोषियों में जिला पंचायत सदस्य योगेश राज, भाजपा नेता सचिन अहलावत और निषाद पार्टी का पदाधिकारी शिखर अग्रवाल भी शामिल है।शासन की ओर से नियुक्त किए गए स्पेशल काउंसिल अधिवक्ता ने बताया कि तीन दिसंबर 2018 को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान के बाद हुए बलवे में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी निवासी युवक सुमित कुमार की मौत हो गई थी। करीब डेढ़ साल से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लगातार सुनवाई हो रही थी। बुधवार को न्यायालय ने सभी 38 अभियुक्तों को मामले में दोषी करार दिया था। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। मामले में एक अन्य बाल अपचारी है, जिसकी पत्रावली बाल न्यायालय में विचाराधीन है।इंस्पेक्टर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट : अभियुक्तों के दोषसिद्ध होने की जानकारी मृतक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी रजनी सिंह को स्पेशल काउंसिल अधिवक्ता यशपाल सिंह ने फोन पर दी। इसके बाद रजनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आरोपियों की दोषसिद्ध होने की जानकारी शेयर की। उन्होंने फोन पर बातचीत में कहा कि भविष्य में भी आरोपियों के खिलाफ न्याय की जंग जारी रहेगी।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे