योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिनों के लिए बस सेवा फ्री की है। इसकी वजह से बसों में महिलाओं की भीड़ है। शुक्रवार को आलमबाग बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ दिखी। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि बसों में किराया फ्री है। इस वजह से बसों में सीट मिलने में घंटों लग रहे हैं।