Thursday, March 19, 2026

‘पण्डित’ को लेकर फिर उठा सवाल, कक्षा सातवीं में संस्कृत के प्रश्न पर बवाल, डायट से मांगा गया जवाब

यह भी पढ़े

 लखनऊ। आगरा में कक्षा सात की वार्षिक परीक्षा के एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र में पूछी गई एक प्रहेलिका (पहेली) ने इंटरनेट मीडिया से लेकर शिक्षक संगठनों तक बहस छेड़ दी है। प्रश्न में पूछा गया था ‘वह कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है, लेकिन ‘पण्डित’ नहीं है। इसके विकल्प में बादल, पक्षी, वायु और पत्र दिए गए थें।

मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक गणेश कुमार ने आगरा डायट के प्राचार्य (उप शिक्षा निदेशक) को नोटिस जारी कर इस प्रश्नपत्र को तैयार करने वाले संबंधित प्रवक्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रश्न में ‘पण्डित’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कुछ लोग इसे सामान्य पहेली मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे अनुचित बताते हुए सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग प्रश्नपत्र में क्यों किया गया।

यह प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), आगरा की ओर से तैयार किया गया था और इसी के आधार पर आगरा जिले में परीक्षा कराई गई। यह प्रश्नपत्र केवल आगरा में ही उपयोग में लाया गया था।

इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि स्कूलों के प्रश्नपत्र तैयार करते समय भाषा और शब्दों के चयन में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि किसी तरह का विवाद खड़ा न हो।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे