Sunday, February 22, 2026
Home Blog Page 172

जुमे की नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक को पहले खंभे से बांधकर जमकर पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया!

0

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद नई बस्ती में शुक्रवार को मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहे युवक को तीन युवकों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक युवक आग से लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद नयी बस्ती के रहने वाला महबूब (20) शुक्रवार को सहसवान रोड पर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़कर लौट रहा था, एक दिन पूर्व नमाज पढ़ने के दौरान उसकी तीन आरोपियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, लेकिन उस बीच वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव कर दिया और मामला शांत करा दिया।

 

आज जुमे की नमाज के बाद महबूब अपने घर लौट रहा था जब वह कुछ दूरी पर पहुंचा, तभी तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और महबूब को रस्सियों से बिजली के खंभे से बांधकर पहले जमकर पीटा। इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा आग लगा दी गई। आग से रस्सियां जल गईं, इससे वो बंधनमुक्त हो गया और चीख-पुकार करते घर पहुंच गया। हालांकि, तब तक वह 70 फीसदी जल चुका था।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हिरदेश कुमार कठेरिया के अनुसार विवाद की कोई सूचना युवक द्वारा पुलिस को नहीं दी गई और ना ही युवक के परिजनों द्वारा पुलिस को कोई तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में पाया गया कि युवक महबूब ने ही एक पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल लिया था और घटना भी उसी वक्त के आसपास की है। उनके अनुसार मामला संदिग्ध है। जांच के लिए पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज भी लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सुबह उठते ही ये 3 चीजें देखने से बचें, बढ़ सकती हैं परेशानियां

0

नेशनल डेस्कः वास्तु शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं में सुबह का समय अत्यंत संवेदनशील माना गया है। कहा जाता है कि सुबह आंख खुलते ही जो चीज़ हमारी पहली नजर में आती है, वह हमारे पूरे दिन की ऊर्जा, विचारों और भाग्य पर असर डालती है। इसी वजह से कुछ दृश्य या वस्तुएं सुबह उठते ही देखना अशुभ माना गया है, जो मन में नकारात्मकता, तनाव और बाधाएं पैदा कर सकती हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार सुबह का पहला दृश्य हमेशा शुभ होना चाहिए ताकि दिन सकारात्मकता और सफलता के साथ गुजरे।

 

आइए जानें वे 3 चीजें जिन्हें सुबह उठते ही देखने से बचना चाहिए—

 

1. जूठे बर्तन – दरिद्रता और अशांति का संकेत

वास्तु शास्त्र में जूठे और गंदे बर्तनों को अत्यंत नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है।

सुबह उठते ही जूठे बर्तन दिखने के प्रभाव:

 

घर में मां अन्नपूर्णा की कृपा कम होने का संकेत

 

घर में दरिद्रता और आर्थिक संकट का प्रवेश

 

मानसिक तनाव और दांपत्य कलह में वृद्धि

 

घर के वातावरण में भारीपन और बेचैनी बढ़ना

 

वास्तु विशेषज्ञ रोज़ रात को किचन साफ रखकर सोने की सलाह देते हैं। साफ रसोई को सौभाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

 

2. बंद या खराब घड़ी – समय रुकने और अड़चन बढ़ने का प्रतीक

घड़ी सिर्फ समय बताने का साधन ही नहीं बल्कि जीवन की गति, प्रगति और उन्नति का प्रतीक मानी जाती है।

सुबह उठते ही रुकी, टूटी या खराब घड़ी देखने के नकारात्मक प्रभाव:

 

जीवन में रुकावटें

 

कामों में देरी और योजनाओं का बिगड़ना

 

आर्थिक प्रगति में अवरोध

 

मानसिक बेचैनी और दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव

 

खराब घड़ियों को तुरंत ठीक करवाना या घर से हटाना शुभ माना जाता है।

 

3. परछाई – मन की अशांति और बाधाओं का संकेत

सुबह उठते ही अपनी या किसी अन्य की परछाई देखना वास्तु में शुभ नहीं माना गया है।

कारण: परछाई को ऊर्जा के व्यतिक्रम का प्रतीक माना जाता है, व्यक्ति के भीतर भय, भ्रम और तनाव बढ़ता है,कार्यों में असफलता और बाधाएं आती हैं और मन का मूड नकारात्मक होकर दिनभर प्रभावित रहता है।

 

विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह उठते ही सीधेतौर पर परछाई की तरफ देखना अवचेतन मन पर गलत प्रभाव डाल सकता है।

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सुस्ती रहेगी , खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

 

 

Katrina Kaif ने बेटे को दिया जन्म, प्रियंका-करीना ने एक्ट्रेस को दी बधाई

0

Katrina Kaif ने बेटे को दिया जन्म, प्रियंका-करीना ने एक्ट्रेस को दी बधाई

_बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अब माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने एक बेटे का स्वागत किया है। जैसे ही विक्की और कटरीना ने यह खुशखबरी दी, सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज बधाइयां दे रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों समेत सार्वजनिक स्थलों से 8 हफ्तों में हटाए जाएं आवारा कुत्ते

0

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों समेत सार्वजनिक स्थलों से 8 हफ्तों में हटाए जाएं आवारा कुत्ते

_सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों और हाईवे पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने सरकार को निर्देश दिया है कि इन पशुओं को तुरंत हटाया जाए। शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों से भी आवारा कुत्तों और अन्य पशुओं को हटाकर आश्रय गृह भेजने का आदेश दिया गया है।_

SUV Lover: बंपर ऑफर! 3 लाख रुपए तक सस्ती मिल रही है ये SUV, स्टॉक खत्म होने से पहले करें खरीदारी

0

नेशनल डेस्कः फॉक्सवैगन इंडिया ने टाइगुन, टिगुआन और वर्टस पर विशेष डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा की है, जिसमें ग्राहकों को 1 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। कंपनी का यह ऑफर 2024 के स्टॉक को नए साल से पहले खाली करने और इंडिया 2.0 रेंज की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

कंपनी के अनुसार, टाइगुन पर पावरट्रेन और मॉडल साल के आधार पर 1 लाख रुपए से 1.95 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है, जबकि वर्टस सेडान पर 1.56 लाख रुपए तक की छूट दी जा रही है। टिगुआन पर जीएसटी में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए 3 लाख रुपए तक का डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

 

Taigun और Virtus की बिक्री में बढ़त

विशेष रूप से 2024 मॉडल Taigun 1.5 GT Plus Sport DSG पर 1.55 लाख रुपए की छूट मिल रही है। वहीं, वर्टस सेडान ने अक्टूबर 2025 में 2,453 यूनिट की बिक्री के साथ अपनी अब तक की सबसे अच्छी मासिक बिक्री दर्ज की है। वर्टस लगातार अच्छी बिक्री कर रही है और पिछले दो महीनों में मिड-साइज सेडान सेगमेंट में 40 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल कर चुकी है। 40 महीने के अपने भारत परिचय के बाद, यह मॉडल फॉक्सवैगन की इस सेगमेंट में पकड़ को और मजबूत कर रहा है।

भारत 2.0 मॉडल की उपलब्धि

फॉक्सवैगन ने पुष्टि की है कि भारत 2.0 मॉडल की कुल घरेलू बिक्री 1.60 लाख यूनिट्स को पार कर गई है। इस श्रृंखला में टाइगुन मिड-साइज एसयूवी और वर्टस मिड-साइज सेडान शामिल हैं। दोनों मॉडल MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।

PM Kisan Yojana: ₹2000 की क‍िस्‍त को लेकर बड़ा अपडेट! इन क‍िसानों को करना होगा और इंतजार, जानें वजह

0

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। हालांकि, कई राज्यों के किसानों के खाते में यह राशि आने में देरी हो सकती है। पहले ही पंजाब और उत्तराखंड जैसे आपदा प्रभावित राज्यों में किसानों को 2,000 रुपये की सहायता राशि भेज दी गई है।

 

किन किसानों को मिल सकती है देरी?

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन किसानों ने योजना के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उनके खाते में 21वीं किस्त आने में देरी हो सकती है। इसमें मुख्य कारण हैं:

 

जमीन का सत्यापन पूरा न होना

➤ ई-केवाईसी अधूरा होना या समय पर पूरा न करना

➤ योजना के लिए अयोग्य पाए जाने वाले किसानों के आवेदन

➤ अगर किसी किसान ने गलत तरीके से धनराशि प्राप्त की है, तो सरकार उसे वसूल सकती है।

 

प्रधानमंत्री करेंगे किसानों से संवाद

जैसा कि हमेशा होता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस्त जारी करने से पहले किसानों से बातचीत करेंगे। आमतौर पर, प्रधानमंत्री किसी विशेष कार्यक्रम के माध्यम से राशि का वितरण करते हैं और किसानों को संबोधित भी करते हैं। अनुमान है कि 21वीं किस्त नवंबर के मध्य तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी, बशर्ते सभी प्रक्रियाएं पूरी की गई हों।

प्रत्यक्ष लाभ अंतरण होती है राशि की डिलीवरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इसके लिए किसानों को किसी बिचौलिये या बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होती। इस योजना से अब तक लाखों किसान लाभान्वित हो चुके हैं और उनकी आय में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट फिर बदले जाएंगे! जानें क्या है इसके पीछे का पूरा सच

0

जम्मू-कश्मीर डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर ने लोगों में हलचल मचा दी है। कई व्हाट्सऐप मैसेज, फेसबुक पोस्ट और यूट्यूब वीडियोज़ में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पुराने ₹500 और ₹1000 के नोटों को बदलने के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। इस खबर ने लोगों को 2016 की नोटबंदी की याद दिला दी है।

लेकिन अब इस वायरल दावे की सच्चाई सामने आ गई है। PIB Fact Check ने साफ किया है कि यह खबर पूरी तरह झूठी (FAKE) है। PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि RBI ने पुराने नोटों से जुड़ा कोई नया नियम या घोषणा नहीं की है। यह खबर फर्जी है और लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाई जा रही है।

PIB ने जनता से अनुरोध किया है कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की जानकारी केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से ही प्राप्त करें। सोशल मीडिया पर फैल रही “पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट बदलने” वाली खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है। ऐसी खबरों से बचें और केवल भरोसेमंद सरकारी स्रोतों से ही जानकारी लें। सच्चाई यही है कि RBI ने पुराने नोट बदलने के कोई नए नियम जारी नहीं किए हैं।

 

जेल भेजने की अर्जी लेकर कोर्ट पहुंचा टायसन गायब, अधिवक्ता बोले- पुलिस उठा ले गई, वारंट जारी

0

Kanpur News: टायसन के अधिवक्ता की ओर से एक प्रार्थना पत्र देकर उसे पुलिस द्वारा पकड़कर ले जाने की बात कही गई, लेकिन कोई सबूत नहीं था। इस पर कोर्ट ने टायसन के खिलाफ दस हजार रुपये का जमानती वारंट जारी कर दिया।

कानपुर में पिंटू सेंगर हत्याकांड में सुनवाई के दौरान आरोपी मो. अयाज उर्फ टायसन ने सुबह कोर्ट में हाजिर होकर उसके एक जमानतगीर की ओर से जमानत वापस लेने की बात कहते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की अर्जी दी। कोर्ट ने उसे एक माह मेंं दूसरी जमानत दाखिल करने का मौका दे दिया। वह कोर्ट से बाहर निकला] लेकिन दोपहर बाद कोर्ट में पुकार लगाने पर हाजिर नहीं हुआ। फास्ट ट्रैक कोर्ट 41 के न्यायाधीश पीयूष सिद्धार्थ ने उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।

अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी। वहीं, अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि टायसन को पुलिस उठा ले गई। पिंटू सेंगर हत्याकांड की सुनवाई के दौरान गुरुवार को सुबह टायसन के जमानतगीर कपिल मिश्रा की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसने टायसन की दो लाख रुपये की जमानत ली है। जमानत में बैंक की एफडी लगाई है। उसे रुपयों की जरूरत है और बाहर भी जाना है इसलिए वह टायसन का जमानतगीर नहीं रहना चाहता। उसकी जमानत हटा दी जाए।

स्कूटी के परखच्चे उड़ गए
गंगा बैराज टी-प्वाइंट से घर वापस मुड़ने के दौरान बिठूर की ओर से आ रहे दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार चार युवकों ने स्टंटबाजी करते हुए स्कूटी को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्पोर्ट्स बाइक स्कूटी को समेटते हुए करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गई।

गंगा बैराज पर स्टंटबाजों का तांडव, 110 की रफ्तार में स्कूटी को रौंदा, बीए छात्रा की मौत

0

Kanpur News: गंगा बैराज पर 110 किमी की रफ्तार से स्टंट कर रहे स्पोर्ट्स बाइक सवारों ने स्कूटी सवार बीए छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर मिली बाइक की इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कानपुर में नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित गंगा बैराज पर गुरुवार देर शाम स्पोर्ट्स बाइक सवार स्टंटबाजों की जानलेवा लापरवाही सामने आई है। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्टंटबाजी कर रहे बाइक सवारों ने स्कूटी से जा रही बीए की छात्रा को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है।

मृतक छात्रा की पहचान शुक्लागंज, सर्वोदय नगर निवासी भाविका गुप्ता (23) के रूप में हुई है, जो डीएवी डिग्री कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की छात्रा और एनसीसी कैडेट थी। चचेरे भाई अंकित गुप्ता ने बताया कि भाविका देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी सहेली नेहा मिश्रा के साथ स्कूटी से गंगा बैराज घूमने जा रही थी।

इंस्टाग्राम आईडी से खुला राज, एक पर रिपोर्ट
हादसे के बाद स्टंटबाज मौके पर स्पोर्ट्स बाइक छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने घायल भाविका और नेहा को हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान भाविका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई, जब परिजनों ने मौके पर मिली स्टंटबाजों की बाइक पर लिखी इंस्टाग्राम आईडी को सर्च किया।

फरार आरोपी की तलाश शुरू
स्टंटबाजों के एक साथी ने एक पोस्ट पर कमेंट किया था कि एक्सीडेंट हुआ है गंगा बैराज में जिंदा हो या निपट गए… लड़कियों को तो मार दिया तुमने। इस पर दूसरे साथी ने रिप्लाई दिया कि यही बृजेश निषाद ने उड़ाया है अपनी बाइक से। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर बृजेश नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।