लखनऊ डेस्क।रेप केस दर्ज करा मांगे 10 लाख; 2 लाख लेती हुई चार महिलाओं को विजिलेंस ने पकड़ा जींद शहर में विजिलेंस टीम ने हनीट्रैप केस का पर्दाफाश किया है। रेप का केस दर्ज करवा कर रोहतक निवासी एक युवक से 10 लाख रुपए मांग कर 2 लाख लेती हुई चार महिलाओं को विजिलेंस टीम ने फील्डिंग बिछाकर रंगे हाथ पकड़ लिया।चारों महिलाओं के खिलाफ पीड़ित की शिकायत के आधार पर जींद के जुलाना थाना में विभिन्न धाराओं एवं एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, विजिलेंस टीम ने उसका भरपूर सहयोग किया है।प्लॉट बेचने के बहाने किया था महिला ने संपर्क पुलिस को दी शिकायत में भिवानी चुंगी के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि 15 नवंबर 2022 को उसकी जिंदगी रहने वाली अनीता (काल्पनिक नाम) की महिला से फोन पर बातचीत हुई थी। जिसने अपना प्लाट जींद में बेचने की बात कही थी।महिला ने अपनी बातों में उलझा कर फोन पर के माध्यम से 17 नवंबर को 5 हजार ले लिए। 18 नवंबर को महिला ने फोन किया और कहा कि वह रोहतक-जींद बाइपास खड़ी है, मैं उसके साथ जींद तक चलूं और प्लाट भी देख ले।पीड़ित अपनी गाड़ी में महिला को बैठाकर जुलाना के नजदीक पहुंचा तो वहां महिला ने गाड़ी रुकवाकर हंगामा करने लगी। हंगामा करते हुए कहा कि या तो 10 लाख रुपए दे, नहीं तो उसके खिलाफ रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवा देगी। इसके बाद पीड़ित ने महिला को वहीं पर गाड़ी से नीचे उतार दिया और वापस रोहतक चला गया।
लखनऊ डेस्क संपादक:श्याम जी