Saturday, March 14, 2026
Home Blog Page 10

गोंडा करनैलगंज में दर्दनाक सड़क हादसा,

0

गोंडा- करनैलगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में युवक की मौके पर मौत, हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए हायर सेंटर किया रेफर, लखनऊ रोड पर ब्लॉक के पास हादसा

 

बरेली 5 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी मामला,

0

बरेली- 5 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी मामला, हरियाणा पुलिस ने बरेली में दी दबिश, ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर हड़पी रकम, पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार, कारोबारी ने अंबाला थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, फरीदपुर थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास दबिश

 

लखनऊ बसपा अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर लिखा, ‘

0

लखनऊ- बसपा अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के साथ गलत हुआ’, जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था-माया, राष्ट्रपति पद का सम्मान करना ज़रूरी- मायावती, राष्ट्रपति के प्रोटोकाल का ध्यान रखना ज़रूरी-माया

लखनऊ बिहार के मौलाना की विवादित टिप्पणी पर UP में आक्रोश,

0

लखनऊ- बिहार के मौलाना की विवादित टिप्पणी पर UP में आक्रोश, देवेंद्र तिवारी ने विधानसभा के सामने लगाया पोस्टर, भारतीय गौ-सेवा परिषद, BKM की ओर से लगा पोस्टर, सीएम योगी की मां के ऊपर की थी विवादित टिप्पणी, मौलाना को हजरतगंज चौराहे पर फांसी देने की मांग, भाजपा कार्यालय के बाहर मौलाना के खिलाफ पोस्टर

लखनऊ टी-20 विश्वकप का फाइनल आज,

0

लखनऊ- टी-20 विश्वकप का फाइनल आज, भारत की जीत के लिए जुटे हजारों लोग, 1090 चौराहे से 10KM मैराथन का आयोजन, लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आयोजन, लखनऊ सुपर जायंट्स रन इंडिया का आयोजन, भारत-न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्डकप फाइनल आज, मैराथन के जरिए भारत की जीत की मांगी दुआ, महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने करी प्रार्थनाएं

Lucknow: फंदे से लटका मिला जियो स्टोर के मैनेजर का शव, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार

0

पड़ोसियों को पवन का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने पर भी अंदर से प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसी दरवाजे को धक्का देकर अंदर पहुंचे तो पवन का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। भाई ने हत्या की आशंका जताई है।

पवन मूल रूप से सीतापुर के रहेटा गांव के निवासी थे। घटना शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे की है। पड़ोसियों को पवन का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने पर भी अंदर से प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसी दरवाजे को धक्का देकर अंदर पहुंचे तो पवन का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

पवन के भाई अतुल ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर को पवन की पत्नी सोनी से सामान्य बातचीत हुई थी। उन्होंने पवन के मोबाइल फोन की डिटेल और सुसाइड नोट की राइटिंग की जांच करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने एक युवती के कमरे पर आने-जाने का जिक्र करते हुए उससे भी पूछताछ की मांग की है।

इंस्पेक्टर मड़ियांव के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Auraiya News: नारी मन की उड़ान… हौसलों से छू रहीं आसमान

0

औरैया। महिलाएं हौसलों के साथ आसमान छू रही हैं। शहर कस्बों से लेकर गांव में इसकी मिसालें भी सामने आ रही हैं। इनमें किसी ने सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी दिखाकर अपना नाम बनाया तो किसी ने अपने सपने को साकार करते हुए उद्योगीकरण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

घर की बहू और बेटियों ने ये कदम जिस मजबूती के साथ उठाए, उसके परिणाम भी दिखने लगे हैं। कभी रोक-टोक करने वाला समाज अब इन्हें आंखों पर बैठा रहा है। आधुनिकता के दौर में नारी शक्ति स्वावलंबन की राह पर है।

कंपनी बनाने का सपना, ससुराल में किया पूरा
एरवाकटरा ब्लॉक के गांव एरवा टिकटा निवासी सीमा सेंगर ने सालों पहले प्लास्टिक पाइप की कंपनी खोलने का सपना देखा था। मायके में देखा गया यह सपना ससुराल में पहुंचने के बाद पूरा हो गया। सीमा सेंगर ने बताया कि साल 2003 में उनकी शादी एरवा टीकुर निवासी अमित तोमर के साथ हुई। घर के कामकाज के साथ उन्होंने कंपनी बनाने की बारीकी समझी।

साल 2014 में अपना छोटा सा कारोबार खड़ा किया। इसी बीच सरकारी योजना के तहत 40 लाख का ऋण मिल गया। कंपनी को श्री गिर्राज जी प्लास्टिक इंडस्ट्री नाम देते हुए 10 अन्य लोगों को रोजगार दिया। दो साल के अंदर कंपनी का कारोबार प्रदेश की बाजारों में पहुंच चुका है। कंपनी में अब वेस्ट प्लास्टिक को रिसाइकिल कर पाइप बनाने का भी काम शुरू कर दिया गया है। 100 से ज्यादा लोगों को कंपनी से रोजगार मिलने लगा है।

गांव की बेटी आयुषी ने कि्रकेट में बनाई पहचान
सदर ब्लॉक के गांव भरसेन निवासी आयुषी सेंगर ने मुश्किलों के बीच हार नहीं मानी। बचपन में कि्रकेट में अपनी पहचान बनाने का जो सपना देखा उसे साकार भी कर लिया। गांव के खेत खलियानों में बैट बॉल खेलते हुए अपने हुनर को निखारा। साल 2022 में अंडर-19 महिला कि्रकेट टीम में जगह बनाई। अब इस टीम के साथ ही आयुषी कानपुर के सीएसजेएम विश्वविद्यालय टीम के कप्तान की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
फास्ट बॉलर के तौर पर अब वो देश की महिला कि्रकेट टीम का भी हिस्सा बनना चाहती है। आयुषी ने बताया कि आज जिस मुकाम पर वह पहुंची है, उसका पूरा श्रेय उनकी मां, गुरुजनों और चाचा व परिवार वालों को जाता है। उनके पिता की मृत्यु उसके जन्म से 15 दिन पहले ही हो गई थी। जिसको लेकर रिश्तेदार और गांव के लोग उसको और उसकी मां को तरह-तरह की बातें बोलकर ताने मारते थे। जैसे-तैसे मां रामलक्ष्मी ने खुद को संभाला और एक एनजीओ में प्राइवेट नौकरी कर भाई बहनों को स्कूल भेजा। मां को देखते हुए उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपना रुख करना शुरू कर दिया।

बेटियों को आत्मरक्षा में दक्ष बना रहीं रितु
दिबियापुर कस्बा के गुंजन रोड निवासी रितु चंदेरिया प्राइवेट स्कूल में सेल्फ डिफेंस के ट्रेनर पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हिस्सेदारी करती हैं। रितु ने बताया कि बहू बेटियों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं ने उन्हें आठ साल पहले झकझोर दिया था। इसके बाद उन्होंने बेटियों को आत्मरक्षा में दक्ष बनाने की पहल शुरू की।
उनका यह प्रयास पहले जिले के स्कूलों में किया गया। इसके बाद दिनों दिन इस प्रयास का दायरा बढ़ता चला गया। गेल ने भी सीएसआर फंड के जरिए उन्हें प्रदेश व अन्य राज्यों में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए भेजा। खास तौर पर उन्होंने झारखंड व छत्तीसगढ़ राज्य में जाकर नक्सली क्षेत्रों में बेटियों को सशक्त बनाने का काम किया। इसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया।

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटीं रीना
समाज सेवा के लिए जिले में रीना पांडेय ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2009 में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति नाम की संस्था बनाई। इस संस्था के जरिये महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए स्वावलंबन की राह दिखा रही है। रीना पांडेय ने बताया कि समाज सेवा की यह प्रेरणा उन्हें मां से मिली थी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करना होगा।
इसके लिए उन्होंने स्वरोजगार पर काम करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि कुटीर उद्योग से लेकर छोटे-छोटे व्यवसायों से महिलाओं को जोड़ने के लिए उन्होंने गांव-गांव पहल की। सब्जी, मशरूम, सिलाई, बुनाई, दुकान, मार्केटिंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत तमाम कार्यों से जोड़ा। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाते हुए बजट का भी इंतजाम कराया। पिछले 17 साल से जारी इस प्रयास से जिले की चार हजार महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा चुका है।

फोटो-24- सीमा सेंगर। संवाद

फोटो-24- सीमा सेंगर। संवाद

फोटो-24- सीमा सेंगर। संवाद

फोटो-24- सीमा सेंगर। संवाद

फोटो-24- सीमा सेंगर। संवाद

फोटो-24- सीमा सेंगर। संवाद

UP: एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश, नकल पर रहेगी कड़ी नजर, 14 व 15 मार्च को होगी परीक्षा

0

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की 14 और 15 मार्च को होने वाली भर्ती परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सख्त तैयारी की है। शनिवार को बोर्ड ने सभी 75 जिलों के नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से निगरानी रखने को कहा गया है। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले पूरी जांच होगी। गलत पहचान या किसी और की जगह परीक्षा देने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभ्यर्थियों को केवल नीला या काला पेन, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के साथ ही प्रवेश मिलेगा। आधार कार्ड लाना भी जरूरी होगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लाने पर रोक रहेगी।

महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और आधार सत्यापन भी किया जाएगा।

ईरान में सत्ता का संकट: पड़ोसी देशों से माफी के बाद भी हमले जारी? तेहरान की सत्ता में बढ़ रहा अंदरूनी टकराव

0

अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बीच ईरान की सत्ता में हलचल तेज हो गई है। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हाल ही में मौत के बाद देश के नेतृत्व को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। खामेनेई करीब 36 साल तक ईरान के सबसे प्रभावशाली नेता रहे और उनके रहते सत्ता के भीतर मतभेद खुलकर सामने नहीं आते थे। लेकिन अब उनकी मौत के बाद विभिन्न संस्थाओं और नेताओं के बीच खींचतान स्पष्ट दिख रही है।सवाल अब यह है कि खामेनेई की मौत के बाद युद्ध के दौरान असली निर्णायक शक्ति कौन है और कौन सी संस्था युद्ध के बड़े फैसले ले रही है।

राष्ट्रपति के बयान पर विवाद
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अमेरिका-इस्राइल के हमलों के बीच पड़ोसी देशों से माफी मांगी और कहा कि ईरानी सेना तब तक किसी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगी जब तक उसकी जमीन से ईरान पर हमला नहीं होता। उनके इस बयान के बाद आईआरजीसी और कई धार्मिक नेता उनके विरोध में खड़े हो गए। धार्मिक नेता हामिद रसाई ने सोशल मीडिया पर लिखा “मिस्टर पेजेकियन के कमजोर, अनप्रोफेशनल और पब्लिक ओपिनियन से मंजूर न होने वाले टेलीविजन मैसेज ने असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और उसके मेंबर्स पर यह काम छोड़ दिया कि वे इस टेम्पररी काउंसिल की एक्टिविटीज़ को जल्द से जल्द खत्म करें, इसके लिए भविष्य के लीडर को इंट्रोड्यूस करें और इमाम खुमैनी और शहीद इमाम खामेनेई की क्रांति की सुरक्षा की गारंटी दें।

सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी ने कहा “जब दुश्मन इस इलाके में मौजूद बेस से हम पर हमला करता है, तो हम जवाब देते रहेंगे।” वहीं, न्यायपालिका प्रमुख गोलामहोसैन मोहसेनी-एजेई ने चेतावनी दी कि अमेरिकी हमलों में सहयोग करने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रह सकती है। इसके बाद राष्ट्रपति पेजेशकियन को अपना बयान वापस लेना पड़ा।

ईरान में नए नेतृत्व का समीकरण?
खामेनेई की मौत के बाद ईरान के संविधान के अनुसार तीन सदस्यीय अंतरिम नेतृत्व परिषद बनाई गई है। इसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, न्यायपालिका प्रमुख गोलामहोसैन मोहसेनी-एजेई और गॉर्डियन काउंसिल द्वारा चुने गए धार्मिक विद्वान अलीरेजा अराफी शामिल हैं।

यह परिषद तब तक सत्ता का संचालन करेगी जब तक असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स नया सुप्रीम लीडर नहीं चुन लेती। हालांकि वर्तमान युद्ध की परिस्थितियों में यह संवैधानिक ढांचा पूरी तरह प्रभावी नहीं दिख रहा है। कई अहम युद्ध और सुरक्षा संबंधी फैसले अब विभिन्न शक्तिशाली संस्थाओं और सैन्य इकाइयों के प्रभाव में लिए जा रहे हैं।

Happy Womens Day 2026 Wishes: “तुम हो ताकत, तुम ही पहचान हो”, महिला दिवस पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

0

Happy Women’s Day 2026 Wishes: हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को सलाम करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका है जो हमारे जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाती हैं। चाहे वह मां हो, बहन, पत्नी, दोस्त या सहकर्मी हर महिला अपने अलग अंदाज में हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

महिला दिवस के अवसर पर उन्हें खास महसूस कराने का सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है दिल से भेजा गया एक प्यारा शुभकामना संदेश। एक छोटा-सा मैसेज भी किसी महिला के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और उसे यह एहसास दिला सकता है कि वह हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। आज के डिजिटल दौर में लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या मैसेज के जरिए अपनी भावनाएं आसानी से व्यक्त कर सकते हैं।

इस खास दिन पर अगर आप भी अपनी मां, बहन, पत्नी, दोस्त या किसी खास महिला को सम्मान और प्यार जताना चाहते हैं, तो दिल से लिखे गए शुभकामना संदेश और प्रेरणादायक कोट्स भेज सकते हैं। ये संदेश न सिर्फ उनके दिन को खास बनाते हैं बल्कि उनके आत्मविश्वास और सम्मान को भी बढ़ाते हैं।

नारी शक्ति है, नारी सम्मान है,
नारी ही हर घर की पहचान है।
उसके बिना अधूरा है हर सपना,
नारी से ही दुनिया की शान है।

महिला दिवस की शुभकामना

नारी कभी कोमल, कभी चट्टान है,
हर मुश्किल में वो मजबूत इंसान है।
उसकी हिम्मत और मुस्कान से ही,
इस दुनिया की असली पहचान है।

महिला दिवस की शुभकामना

मां की ममता, बहन का प्यार,
दोस्त की तरह निभाए हर किरदार।
नारी है तो जीवन में रंग हैं,
उससे ही सजता हर परिवार।

महिला दिवस की शुभकामना

उसकी मुस्कान से रोशन है संसार,
उसकी मेहनत से खिलता हर परिवार।
नारी के बिना अधूरी है हर कहानी,
उससे ही सजता जीवन का हर त्यौहार।

महिला दिवस की शुभकामना

सपनों को सच करना जिसकी पहचान है,
हर मुश्किल में जो बनती तूफान है।
वो नारी ही है जो हर दौर में,
अपने साहस से रचती नई उड़ान है।

महिला दिवस की शुभकामना