गाजियाबाद के आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम से साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी चोरी का मास्टरमाइंड एक फोन कॉल से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कविनगर पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सेल्समैन नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और नितिन की प्रेमिका काजल को गिरफ्तार कर लिया है।
सर्राफ से बना चोर: प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए 4.55 करोड़ की चोरी, प्रेमिका को एक कॉल करना पड़ा भारी
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बरेली में अपने पहले आधार सेवा केंद्र का संचालन सुचारू
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बरेली में अपने पहले आधार सेवा केंद्र का संचालन सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। राजेंद्र नगर में गुलमोहर पार्क के पास खुले इस केंद्र के बाद अब स्थानीय लोगों को आधार से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस सेवा केंद्र में आधार से संबंधित हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे किया जा रहा है।
यहां लोग न केवल अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं, बल्कि पुराने आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, फोटो, जन्मतिथि, लिंग और बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान व आंख की पुतली) को भी अपडेट करा सकते हैं। इस केंद्र को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इसका संचालन पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर हो रहा है, जहां हर काम के लिए अलग-अलग काउंटर और प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
केंद्र में प्रतिदिन लगभग 1500 आवेदनों की प्रक्रिया करने की क्षमता है, जिससे लोगों का काम बिना किसी देरी के तेज गति से हो रहा है। इसके अलावा, नागरिकों के मार्गदर्शन के लिए विशेष हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। आधार केंद्र के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन तक खुला रहेगा। लंबी लाइनों और प्रतीक्षा समय से बचने के लिए नागरिक यूआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।
UP: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी में लगी आग, कारों से भरी बोगी जलकर हुई खाक; लाखों का नुकसान
इंजन को बोगी से खोलकर आगे बढ़ा दिया गया, जिससे आग की लपटें इंजन तक नहीं पहुंच सकीं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया।
Etawah: केसरिया गमछा देखकर रोकी इंटरसिटी सुपरफास्ट, RPF ने व्यक्ति को हिरासत में लिया, निकला ये मामला
इटावा जिले में आगरा से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को मंगलवार सुबह करीब 08:26 पर सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास स्थित कटेखेड़ा गांव के सामने एक व्यक्ति ने ट्रैक पर आकर अचानक केसरिया गमछा दिखा दिया। यह देखकर चालक ने 80 की रफ्तार पर दौड़ रही ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्री बेचैन हो गए।
UP: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को देख भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग टूटने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग; छह लोग घायल
UP News: भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही बीती रात नगरा-गड़वार मोड़ पर एक बर्थडे पार्टी के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई। उत्साहित युवाओं ने मंच के करीब पहुंचने के लिए वीआईपी दीर्घा की बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना में छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
एक बाइक भी चोरी
UP: टीईटी पास करने के लिए शिक्षकों को मिली एक साल की अतिरिक्त मोहलत, 1.86 लाख शिक्षक अभी भी अपात्र
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत करीब 1.86 लाख शिक्षक अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण नहीं कर सके हैं। ये शिक्षक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें लगभग 50 हजार शिक्षक ऐसे हैं, जो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अभाव में टीईटी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते थे। ऐसे शिक्षकों को राहत देते हुए प्रदेश सरकार ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के मानकों में कुछ छूट देने का निर्णय लिया है। साथ ही उनके लिए एक विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
पढ़िए सुप्रीम कोर्ट आदेश
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्यरत शिक्षकों के टीईटी/सीटीईटी संबंधी विवरण एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग अवदेश कुमार तिवारी ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
जारी निर्देशों में कहा गया है कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने पुनर्विचार याचिका संख्या 53434/2025, उत्तर प्रदेश राज्य बनाम अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट में 29 मई 2026 को पारित आदेश के तहत इन-सर्विस शिक्षकों के लिए टीईटी योग्यता प्राप्त करने की समय-सीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी है।
सिर्फ हॉर्न बजाने पर सरेराह चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, Noida में भारी मात्रा में हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार
Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस टीम और कार चालक पर गोलीबारी करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान साकीपुर गांव निवासी राहुल (34), बडपुरा निवासी नीतू उर्फ कुलदीप (38) और बुलंदशहर निवासी मनोज उर्फ गुड्डू (36) के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 4 देसी तमंचे, 1 पिस्तौल, कारतूस और तमंचों की नाल बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे रात के समय कार से जा रहे थे तभी पीछे से आ रही एक कार के चालक ने रास्ता देने के लिए कई बार हॉर्न बजाया, जिससे आक्रोश में आकर उन्होंने गोली चला दी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
NEET छात्रों को बस किराये में 50% छूट, CM Yogi का बड़ा ऐलान, मोहर्रम और योग दिवस को लेकर दिए ये अहम निर्देश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मुहर्रम के जुलूस के दौरान नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
‘मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं’
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, नीट परीक्षा की तैयारियों और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नयी परंपरा की शुरुआत तथा तेज आवाज में डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने शांति भंग करने के प्रयासों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन को पहले से समन्वय बनाने के निर्देश
उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को स्थानीय हितधारकों के साथ पहले से समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा 10 से 12 फुट से अधिक ऊंची ताजियों की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी की आस्था का सम्मान किया जाए, लेकिन नयी परंपरा का सृजन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
59 जिलों में होगी नीट परीक्षा, साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रदेश के 59 जिलों में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। साथ ही अन्य जिलों में परीक्षा देने पहुंचने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के लिए, जिनके पास ठहरने की व्यवस्था न हो, आवश्यक अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
जेड प्लस सुरक्षा घटाने पर लालू का हमला, बोले- सब नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा
नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि बिहार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा श्रेणी घटाने के पीछे वही जिम्मेदार हैं। हाल ही में सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी (पूर्व मुख्यमंत्री) की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा श्रेणी को कम करने का और उनके वर्तमान आवास रद्द करने का आदेश जारी किया था। इस संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में राजद प्रमुख ने कहा, ”हां, सुरक्षा श्रेणी घटाई गई है। यह सब नीतीश कुमार के कहने पर किया जा रहा है।
हालांकि, बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य के कारण अब अधिकांश समय सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले लालू प्रसाद ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई और विवरण नहीं दिया। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। दोनों नेताओं ने वर्ष 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले छात्र आंदोलन से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। दोनों के संबंधों में उतार-चढ़ाव रहा है। वर्ष 1990 के दशक में नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से अलग राह पकड़ी और अंततः वर्ष 2005 में भाजपा के साथ गठबंधन कर राजद को सत्ता से बाहर कर दिया।
कड़ी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद राजद और जदयू के बीच दो बार अल्पकालिक गठबंधन हुआ जब नीतीश कुमार अस्थायी रूप से भाजपा से अलग हुए थे। दोनों अवसरों पर लालू प्रसाद के छोटे पुत्र और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। पिछले महीने नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला किया, जिसके बाद बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। इसके साथ ही नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
ब्रिटेन में मिट जाएगा भारतीय इतिहास का एक अध्याय? वीरास्वामी ने कहा- मोदी सरकार बचा ले 100 साल पुरानी विरासत
London: दुनिया के सबसे पुराने भारतीय रेस्तरां में से एक, ‘वीरास्वामी’ ने लंदन स्थित अपने जाने-माने ठिकाने से जबरन हटाए जाने के खिलाफ भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है। इस रेस्तरां में महात्मा गांधी भी आ चुके हैं। ‘मिशेलिन-स्टार’ श्रेणी के इस रेस्तरां की शुरुआत मार्च 1926 में रीजेंट स्ट्रीट पर स्थित ‘विक्ट्री हाउस’ में हुई थी, और इसने हाल ही में अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। अब यह रेस्तरां महीने के अंत में अपने पट्टे को लेकर कानूनी लड़ाई का सामना करने जा रहा है। इमारत के मालिक ‘क्राउन एस्टेट’ का कहना है कि “व्यापक नवीनीकरण” की जरूरतों के कारण वह इस ऐतिहासिक रेस्तरां के पट्टे का नवीनीकरण करने में असमर्थ है।
मथरानी ने कहा, ”आखिरकार वीरास्वामी भारत से बाहर निर्यात की गई पाक कला विशेषज्ञता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।” इस सप्ताह की गई यह नयी अपील फरवरी में बकिंघम पैलेस को सौंपी गई उस ऑनलाइन याचिका के बाद आई है, जिस पर 20,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर किंग चार्ल्स तृतीय से “वीरास्वामी को बचाने” की गुहार लगाई थी। हालांकि ‘विक्ट्री हाउस’ ब्रिटिश राजा की संपत्ति का हिस्सा है, लेकिन इसके प्रबंधन और ब्रिटेन के खजाने के लिए मुनाफा कमाने की जिम्मेदारी ‘क्राउन एस्टेट’ के पास है।
वीरास्वामी रेस्तरां के स्वामित्व वाले समूह ‘एमडब्ल्यू ईट’ के रणजीत मथरानी ने कहा, ”इस अंतिम समय में भी हम भारत सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह भारतीय व्यंजनों के पक्ष में हस्तक्षेप करने पर विचार करे। भारतीय व्यंजन ब्रिटेन में देश का सांस्कृतिक ताकत (सॉफ्ट पावर) हैं।” उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और जल्द ही लागू होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को देखते हुए लंदन के केंद्र से भारतीय इतिहास के एक हिस्से को गायब होते देखना बेहद निराशाजनक होगा।






